Main Slideन्यूज़ निबंध

सादगी से शादी कर ली CM भगवंत मान ने

चंडीगढ़, अपनी मां बेबो का कहा मान कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेहद सादगी के साथ अपनी दूसरी शादी कर ली है। मान ने अपनी दोस्त डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ ब्याह रचा लिया है यह शादी बगैर किसी ज्यादा तामझाम और धूमधाम के बेहद साधारण तरीके से चंडीगढ़ के सी एम आवास में संपन्न हुई है।

मान की शादी में उनके मंत्रिमंडल का कोई भी सदस्य नहीं बुलाया गया था, घर परिवार वालों के साथ सिर्फ अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ भगवंत को शुभकामनाएं देने पहुंचे .

अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ भगवंत को शुभकामनाएं देने पहुंचे .

केजरीवाल के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी शरीक हुए, लगभग 11:00 बजे भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर अपने परिवारी जनों के सामने दांपत्य जीवन के बंधन में बंध गए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस सादगी पूर्ण शादी का जिम्मा आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा पर था जिन्होंने
सीएम केजरीवाल के बाद मीडिया वालों से बाहर बात करते हुए बताया कि भगवंत ने यह शादी अपनी मां की सलाह और मान मनवव्ल के बाद करी है।


मालूम हो कि भगवंत मान की पूर्व पत्नी इंद्रजीत कौर अपने बच्चों के साथ अमेरिका में रह रही हैं।

Related Articles

Back to top button