Main Slideन्यूज़ निबंध

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माणा में जवानों के साथ मनायी विजयदशमी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चमोली में भारत-चीन सीमा से सटी सेना की अग्रिम चौकी माणा वैस्ट कैंप और औली में तैनात सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के जवानों के साथ दशहरा मनाया। उन्होंने औली स्थित आईटीबीपी और आर्मी के जवानों के साथ मुलाकात की और शस्त्र पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने भारतीय सेना के जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर हमारे सेना के जांबाज़ खड़े हैं इसीलिए हम लोग सुकून से जी पाते हैं। उन्होंने कहा कि जवानों के बीच आकर हमारा मनोबल बहुत ऊंचा होता है। विजयदशमी के पर्व पर शस्त्रों की पूजा होती है। भारत में शस्त्र और शास्त्र दोनों की पूजा होती है। देश की सेना और पैरा मिलिट्री हमारी शान हमारा भरोसा भी है। हमारे जवानों के कारण हमारा देश सुरक्षित है।

Related Articles

Back to top button