Main Slideन्यूज़ निबंध

किसान यूनियन ने लगाया कृषि विभाग पर बड़ा आरोप

लखनऊ,भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक )ने आज लखनऊ में प्रेसवार्ता करके उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग पर बड़ा एक बड़ा आरोप लगाया है। यूनियन का कहना है कि ये मामला छोटा मोटा नहीं 122 करोड़ का है , भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने कहा की जंहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार किसानो के हित में कार्य कर रही है वहीं यूनियन ने आरोप लगाया है कि कृषि विभाग के अधिकारियो ने विभाग में हेराफेरी करके 122 करोड़ का गबन करने का काम किया है , यूनियन का कहना है कि किसानो के हक़ को मार कर जो भ्रष्टाचार किया है , जब तक यह पैसा किसानो तक नहीं पहुंचेगा उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेता कुंवर उदेन्दु प्रताप सिंह ने कहा की कृषि विभाग में हुए 122 करोड़ के भ्रष्टाचार के साक्ष्य मेरे पास है जो की मै प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को और कृषि विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सामने पेश करूँगा , और भ्रष्टाचार में शामिल सभी अधिकारियो को जेल भिजवाने का कार्य करूँगा। जिससे की किसानो के हित में आयी योजनाओ का पैसा किसानो तक पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button