Main Slideन्यूज़ निबंध

नौसेना दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिए ये संदेश

नौसेना दिवस के अवसर पर कल देर शाम राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय देहरादून में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने संयुक्तरुप “इण्डियन वार्निंग इनफार्मेशन एंड नेविगेशन सर्विस” और “मैरीटाइम इनफार्मेशन चार्ट” का लोकार्पण किया। साथ ही नौसेना की प्रदर्शनी का अवलोकन कर देश की सुरक्षा में नौसेना के योगदान की सराहना की। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि आज के दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के ’ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की उपलब्धियों को भी याद करने का दिन है। राज्यपाल ने कहा कि जिस ट्रांसफॉर्मेशन, डिजिटलीकरण के साथ मैप बनाने का कार्य भी भारतीय नौसेना कर रही है, वह हम सब के लिए गर्व की बात है।

Related Articles

Back to top button