Main Slideन्यूज़ निबंध

उत्तराखंड PIB ने जेम पोर्टल के बारे में जानकारी दी

देहरादून में आज प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के सौजन्य से सेलर सवांद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गवर्नमेंट ई मार्केटिंग यानि जेम पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में ट्रेजरी इन फाइनेंस डिपार्टमेंट के एडिशनल डायरेक्टर विक्रम सिंह जंतवाल ने बताया कि कोई भी क्रेता अपनी सामग्री या सेवाओं को जेम पोर्टल पर उपलब्ध कराके फायदा उठा सकता है और अपनी आय बढ़ा सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी सरकारी विभागों को निर्देशित किया है कि सभी को जेम पोर्टल से ही खरीदारी करनी है। इसकी सेवाओं का लाभ लेना और देना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button