Main Slideन्यूज़ निबंध

Uttrakhand :मसूरी में मुख्यमंत्री धामी ने चिकित्सा उपकरणों का किया लोकार्पण

मसूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी को D.L.F द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उप चिकित्सालय में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मसूरी एवं आस-पास के क्षेत्र धनोल्टी, नैनबाग एवं जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मसूरी के नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, भाजपा के मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button