Main Slideन्यूज़ निबंध

सौरभ बहुगुणा:लोकप्रिय मंत्री सौरभ का रुद्रप्रयाग भ्रमण

सौरभ बहुगुणा:भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए इन दिनों उत्तराखंड के लोकप्रिय और सबसे युवा कैबिनेट मंत्री रुद्रप्रयाग जनपद भ्रमण पर हैं। वह यहां पर लगातार लोगों से मिलकर उनसे भाजपा से जुड़ने का आह्वान कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंत्री बहुगुणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और महिलाओं के बीच भाजपा की नीतियों का प्रचार भी किया।

सौरभ बहुगुणा भ्रमण के दौरान भाजपा से जोड़ रहे हैं लोगों को

जनसंपर्क अभियान के जरिए कैबिनेट मंत्री ने गुप्तकाशी के नागजगई में लोगों से “विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड” के संकल्प के तहत भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने जनता ने अपनी विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। मौके पर ही सौरभ बहुगुणा ने समस्याओं का समाधान भी किया।

सौरभ बहुगुणा ने इलाके में मातृशक्ति को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे कई कार्यक्रमों का खुद चलकर निरीक्षण किया और माता बहनों से मुलाकात भी करी। मंत्री बहुगुणा मंदाकिनी महिला बुनकर समिति द्वारा द हंस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित निटिंग प्रशिक्षण केंद्र, लमगौंडी पहुंचे। जहां उन्होंने जनसंपर्क किया और विशेष रूप से महिलाओं से बातचीत की। युवा मंत्री ने हैंडलूम कार्यों के लिए महिलाओं का प्रोत्साहन किया।

साथ ही उन्होंने मातृशक्ति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों से महिलाओं को अवगत कराया। मालूम हो कि सौरभ बहुगुणा रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री भी हैं।

Related Articles

Back to top button