Main Slideन्यूज़ निबंध

CM धामी का युवा विजन: ऋतु मित्रा GMVN की गैर सरकारी निदेशक नामित

देहरादून,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रमुख विकास निगमों और आयोगों में दूरदर्शी सोच के साथ नए दायित्वों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय की प्रशासनिक और सांगठनिक स्तर पर सराहना की जा रही है। इस निर्णय के अंतर्गत प्रदेश को विकास की नई दिशा देने के उद्देश्य से ऊर्जावान और प्रबुद्ध चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस पूरे आवंटन में युवा और सक्रिय सामाजिक राजनीतिक पृष्ठभूमि वाली भाजपा नेत्री ऋतु मित्रा का नाम प्रमुखता से उभरा है। मुख्यमंत्री ने ऋतु मित्रा की कुशल नेतृत्व क्षमता और पर्यटन प्रोत्साहन पर उनकी गहरी समझ पर विश्वास जताते हुए उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक के पद पर मनोनीत किया है। ऋतु मित्रा उच्च शिक्षित होने के साथ साथ भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनकी इस नियुक्ति से महिला कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम को उत्तराखंड में पर्यटन और स्थानीय रोजगार की धुरी माना जाता है। ऋतु मित्रा को इस निगम में शामिल करना मुख्यमंत्री के उस विजन को दर्शाता है जिसके तहत वे राज्य के नीति निर्धारण में अनुभवी महिलाओं को अग्रणी भूमिका दे रहे हैं। शासन द्वारा जारी आधिकारिक विवरण के अनुसार ऋतु मित्रा के साथ साथ देहरादून के प्रबुद्ध चेहरे विशाल गुप्ता और पारस गोयल को भी गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक नामित किया गया है।

इसके अतिरिक्त चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए चमोली जनपद से माधव सेमवाल को बीकेटीसी चार धाम यात्रा के पद पर सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सामाजिक न्याय को गति देने के लिए चम्पावत से मनोज कालाकोटी को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर दायित्व सौंपा गया है।

इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों के समय और कूटनीतिक महत्व को राजनीतिक विश्लेषक बेहद बारीकी से देख रहे हैं। हाल ही में विपक्षी दलों की सक्रियता और दौरों के बाद सरकार ने सांगठनिक स्तर पर सजगता दिखाते हुए यह कदम उठाया है। सरकार ने इन दायित्वों का आवंटन कर सांगठनिक कैडर को न केवल नई ऊर्जा से भर दिया है बल्कि धरातल पर विकास के चक्र को भी और अधिक मजबूत कर दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्यमंत्री ने अपने इस चयन से राज्य में एक सकारात्मक और विकासोन्मुख संदेश दिया है। कर्मठ और बेदाग छवि वाले चेहरों को जिम्मेदारी देकर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका ध्येय उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास करना है। इन नियुक्तियों के माध्यम से पर्यटन नीतियों, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के प्रयासों को अभूतपूर्व गति मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button