परिवर्तनकी नई उम्मीदों के साथ हम उत्तराखंड आए हैं – डीपी यादव

देहरादून, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव ने देहरादून में अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय की शुरुआत अधिवक्ता अखिलेश सिंह को उत्तराखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाकर की. डीपी यादव ने देहरादून के कर्जन रोड पर राष्ट्रीय परिवर्तन दल के प्रदेश कार्यालय का दीप जलाकर उद्घाटन किया.

इस मौके पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि उत्तराखंड का उनसे बहुत पुराना रिश्ता है राज्य बनने के समय से लेकर अब तक उनके कई साथी यहां पर विधायक और मंत्री रहे हैं जो कि कई दलों से संबंधित हैं उन्होंने कहा कि वो लगातार राजनीतिक दलों के संपर्क में है
और निकट भविष्य में आने वाले विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी उत्तराखंड में युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में अपनी पहचान स्थापित करना चाहती है और यहां के लोगों की जरूरत और परेशानियों के मद्दे नजर जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए वचनबद्ध है इसके साथ ही यादव ने उत्तराखंड की अपनी पूर्व की यात्रा और यहां के राजनीतिक संस्मरणों की यादें पत्रकारों से साझा की
उत्तराखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में युवाओं बुजुर्गों और महिलाओं के अधिकारों और विकास के लिए वह हमेशा कार्य करने की मंशा से राजनीति में कदम रख रहे हैं आने वाले वक्त में पहाड़ की जरूरत को लेकर वह लोगों से जनसंपर्क अभियान के जरिए प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे.. आगामी विधानसभा में परिवर्तन दल द्वारा चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि पार्टी हाई कमान के दिशा निर्देश और निर्णय के आधार पर ही इस बात का जवाब दिया जा सकता है और यह भविष्य की बात है..इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ कई युवा अधिवक्ता और बुजुर्ग नागरिक उपस्थित रहे….



