Main Slideन्यूज़ निबंध

अजय राय बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष

नई दिल्ली /लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में एक बड़ा बदलाव किया गया है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने आदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपते हुए प्रदेश का नया कांग्रेस अध्यक्ष चुना है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मलिकार्जुन खरगे जी द्वारा अजय राय, पूर्व विधायक को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है,
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रमुख अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया की अजय राय पूर्वांचल के वाराणसी से आते हैं और कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं, वाराणसी से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भी रहे हैं।

Related Articles

Back to top button