धामी एमपी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और CMधामी ने दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री को दी बधाई

CMधामी एमपी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

एमपी/ छत्तीसगढ़, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल ही में संपन्न हुए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावों में बीजेपी को मिली भारी जीत के बाद दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी ने दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ में और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में दोनों प्रदेशों में सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरू होगा।