Main Slideन्यूज़ निबंध

सरकारी योजनाएं हर घर तक पहुंचे:महेंद्र भट्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। चमोली जिले के गोपेश्वर में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा में भर्ती का मामला विधानसभा अध्यक्ष और न्यायालय का है। विधानसभा अध्यक्ष इस मामले में उचित फैसला लेंगी। वहीं, अपने गृह जनपद चमोली के गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, जोशीमठ, बद्रीनाथ और गोपेश्वर पहंुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं मे जो उत्साह है वो पार्टी की मजबूती को दिखाता है।

Related Articles

Back to top button