Uncategorized

Champawat news: झालाकुड़ी में वन विभाग की जन चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Champawat news: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन-प्रशासन को आमजन तक पहुंचाने के विजन तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में वन विभाग द्वारा ग्राम झालाकुड़ी में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों झालाकुड़ी में आयोजित सेवा पखवाड़ा जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान वन विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर समाधान किया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं, वन अधिकारों तथा विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

जन चौपाल के दौरान ग्राम सभा के हक-हकूक के अंतर्गत 4.3 घन मीटर निःशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराई गई। साथ ही ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि भविष्य में आवश्यकता होने पर ग्राम सभा को रियायती दरों पर भी लकड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त वन पंचायत से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव भी पारित किए गए।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को नाप भूमि में स्थित वृक्षों के पातन की प्रक्रिया, वन्यजीवों द्वारा पालतू पशुओं की क्षति होने पर देय मुआवजा, वन विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा अन्य विभागीय प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

जन चौपाल में ग्राम प्रधान आरती चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन सिंह, वन पंचायत सरपंच श्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा गांव में समस्याओं का त्वरित समाधान किए जाने तथा जनसुविधा आधारित इस पहल की सराहना करते हुए जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील शासन की प्रभावी पहल की सराहना की

Related Articles

Back to top button