Main Slideन्यूज़ निबंध

Udham Singh Nagar DM भदौरिया का आदेश:खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी भारी मात्रा में मिलावटी मावा व मिठाइयां नष्ट, 1 लाख रुपये जुर्माना

रुद्रपुर,/सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर,मुख्यमंत्री के निर्देशों और ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के आदेश पर रुद्रपुर, काशीपुर बाजपुर,सुल्तानपुर पट्टी में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कई मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की। उपजिलाधिकारी बाजपुर ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मिलावटी खोया, नकली मावा और दूषित मिठाइयां बरामद कर नष्ट कराई गईं, साथ ही मौके पर ही ₹1,00,000 का जुर्माना ठोका गया।

कीड़े युक्त खोया और मिलावटी बर्फी बरामद

प्रशासनिक टीम ने सर्वप्रथम ‘उत्तराखंड स्वीट्स’ पर छापा मारा, जहां कीड़े-मकोड़े से दूषित लगभग 50 किलो खोया और छैना की मिठाइयों को तुरंत नष्ट कराया गया। गंदगी पाए जाने पर दुकान का चालान किया गया और खोये के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

इसके पश्चात टीम ने ‘कुलदीप गुप्ता स्वीट्स’ पर कार्रवाई की, जहां मिल्क पाउडर और रिफाइंड तेल के मिश्रण से निर्मित नकली मावा और मिठाइयां बरामद हुईं। दुकान संचालक ने स्वयं स्वीकार किया कि उसके द्वारा मिल्क पाउडर और रिफाइंड मिलाकर नकली मावा तैयार किया जा रहा था। दुकान से 80 किलो मिलावटी खोया, 40 किलो मिलावटी बर्फी और 1.5 कुंतल मिलावटी केक लौंज बरामद हुआ।

एक लाख रुपये का जुर्माना, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

टीम ने समस्त तैयार मिठाइयों और मावे को दुकान मालिक की मौजूदगी में नष्ट कराया और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सैंपल एकत्रित किए। इसके साथ ही प्रतिष्ठान पर ₹1,00,000 का जुर्माना लगाया गया।

इस पूरी संयुक्त छापेमारी कार्रवाई में तहसीलदार बाजपुर प्रताप सिंह चौहान, राजस्व निरीक्षक कृपाल राठौर, सतपाल बाबू, राजस्व उप निरीक्षक आकाश सैनी तथा खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button