प्रियंका चोपड़ा की मां ने कहा निक जोनस ने क्या किया था
दोनों पति-पत्नी की सुर्खियां मीडिया में छाई रहती हैं

प्रियंका चोपड़ा की मां ने कहा निक जोनस ने क्या किया था

Chandra Manish

प्रियंका चोपड़ा की मां ने किया खुलासा जिसकी खबर मीडिया में खूब वायरल हो रही है। प्रियंका की मां ने कहा कि निक जोनस ने क्या किया था।प्रियंका और निक जोनास की शादी को बेशक कुछ लोग बेमेल की शादी करार देते हो लेकिन यह जोड़ी हमेशा सुर्खियों में एक दूसरे पर प्यार लुटाने के लिए जानी जाती है। किसी न किसी कारण की वजह से इन दोनों पति-पत्नी की सुर्खियां मीडिया में छाई रहती हैं फिर चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड दोनों जगह पर इनका क्रेज हावी रहता है। सबको मालूम है कि निक जोनास प्रियंका से 10 साल छोटे हैं फिर भी इन दोनों में बेशुमार प्यार है।

प्रियंका चोपड़ा की मां ने खुलासा किया

हाल ही में PC की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि किस तरह से जोनस ने प्रियंका से शादी के लिए कौन सा फार्मूला अपनाया था। मधु चोपड़ा ने बताया कि निक जोनस ने प्रियंका से शादी के लिए प्रियंका से पहले प्रपोज नहीं किया था बल्कि निक ने शादी से पहले बड़ी होशियारी से अपनी बात खुद उनके सामने कुछ इस तरह से पेश की जिसके चलते उन्हें भी पहले समझ में नहीं आया कि आखिर क्यों निक उनको लंच के बहाने ले गए थे। मधु चोपड़ा ने बताया कि निक जब इंडिया आए तो उन्होंने मधु चोपड़ा से उनके साथ लंच करने की पेशकश करी और इस दौरान निक ने उनसे पूछा कि उन्हें प्रियंका के लिए किस तरह के लड़के की ख्वाहिश है। मधु चोपड़ा ने बताया कि जब उन्होंने प्रियंका के बारे में उसके होने वाले पति की खूबियां के बारे में बताया तो निक जोनास ने उनका हाथ पकड़ते हुए कहा कि यदि वह प्रियंका से उनकी शादी कर देगी तो वह उनकी सारी ख्वाहिश है पूरी कर सकता है।

Read Also

रबड़ की गुड़िया:हल्द्वानी की सात साल की हर्षिका ने योग में जीता गोल्ड

मधु चोपड़ा का यह खुलासा बताता है की निक में प्रियंका से शादी करने के लिए सबसे पहले प्रियंका को प्रपोज नहीं किया था बल्कि उनकी मां को सबसे पहले PC से शादी करने की खातिर मनाया था। मधु ने कहा कि इसके बाद ही नि ने प्रियंका को प्रपोज किया और फिर 2018 में इन दोनों की शादी कुछ इस तरह से हो गई। आपको बता दें कि प्रियंका बहुत जल्द अपनी नये प्रोजेक्ट हॉलीवुड फिल्म “हेड ऑफ़ स्टेट” में जलवा बिखरते नजर आएंगी।