Surat Textile Market Fire Case: 10,000 रुपये की सैलरी के लिए 24 करोड़ का ‘बदला’, 150 रुपये के पेट्रोल से सुलगाई आग
Surat Crime News: Surat Textile Market Fire गुजरात के सूरत स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी। महज 10,000 रुपये के बकाया वेतन के विवाद में एक पूर्व अकाउंटेंट ने 24 करोड़ रुपये के कपड़े जलाकर खाक कर दिए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी विनोद पंडित सावले को गिरफ्तार कर लिया है।
Surat Textile Market Fire 150 रुपये के पेट्रोल और दो तीलियों से बिछाया तबाही का मंजर
सूरत क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी विनोद पंडित सावले ने पास के एक गांव से 150 रुपये का पेट्रोल बोतल और प्लास्टिक बैग में खरीदा। 8 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट की पांचवीं मंजिल की सीढ़ियों के पीछे जाकर छिप गया।
रात 12:30 बजे बाजार सुनसान होने पर वह छठी मंजिल स्थित दुकान नंबर 639 के बाहर पहुंचा। उसने कपड़ों के पार्सल पर पेट्रोल उड़ेलकर माचिस की तीली से आग लगा दी। पहली कोशिश नाकाम होने के बाद, दूसरी तीली से कपड़ों ने भयानक आग पकड़ ली।
14 दुकानें स्वाहा,Surat Textile Market Fire 24 करोड़ रुपये का कपड़ा जलकर खाक
कपड़ों और पैकिंग सामग्री की अधिकता के कारण आग तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। देखते ही देखते इस अग्निकांड ने 14 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 24 करोड़ रुपये मूल्य का कपड़ा जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीमों को आग पर काबू पाने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी।
‘विश्वास प्रोजेक्ट’ और CCTV फुटेज से खुला राज
शुरुआत में हादसे के रूप में देखे जा रहे इस मामले में सरोली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। सूरत पुलिस के ‘विश्वास प्रोजेक्ट फेज़-2’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध दिखा, जिसका चेहरा सफेद कपड़े से ढका हुआ था। पुलिस ने आरोपी के मार्केट में आने से लेकर भागने तक का रूट ट्रैक किया, जिससे डिंडोली निवासी विनोद सावले की पहचान हुई।
नौकरी से निकाले जाने और 10,000 रुपये के विवाद में रची साजिश
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) करणराज वाघेला के अनुसार:
- आरोपी विनोद सावले ने अप्रैल 2026 से दुकान नंबर 639 में अकाउंटेंट के रूप में काम शुरू किया था।
- हिसाब-किताब ठीक से न संभाल पाने के कारण जून में उसे काम से हटा दिया गया था।
- सावले का मानना था कि दुकान मालिक पर उसके 10,000 रुपये बकाया हैं, जिसे वसूलने और मालिक को ‘सबक सिखाने’ के लिए उसने यह कदम उठाया।
खाटू श्याम और अयोध्या भाग गया था आरोपी
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और एफआईआर की खबर मिलते ही आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। वह अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर सूरत से फरार हो गया। आरोपी पहले राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर गया और वहां से अयोध्या पहुंचा। जब वह वापस सूरत लौटा, तो क्राइम ब्रांच ने डिंडोली के फ्लावर गार्डन के पास से उसे धर दबोचा।
पेट्रोल पंप पर भी गिर सकती है गाज
पुलिस प्रशासन अब इस पहलू की भी जांच कर रहा है कि आरोपी को बोतल और प्लास्टिक बैग में खुला पेट्रोल कैसे बेचा गया।Surat Textile Market Fire नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।
Photo – Social Media
Read Also – Samsung One UI 9 अपडेट: Galaxy स्मार्टफोन्स में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानें रोलआउट शेड्यूल



