Main Slideन्यूज़ निबंध

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून,मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन और इलेक्शन प्लानर के अनुसार चरणबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने मतदान केंद्र भवनों की स्थिति, बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं को समय रहते सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को व्यापक स्वीप (स्वीकृति और मतदाता शिक्षा) प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगामी माह में निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उत्तराखंड का दौरा किया जा सकता है, जिसके दौरान सभी जिलाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों में चल रहे एसआईआर अभियान की प्रगति की भी जानकारी ली। इस बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button