Main Slideन्यूज़ निबंध

चमोली में विश्व प्रसिद्ध ‘फूलों की घाटी’ के खुले द्वार, यूनेस्को की इस धरोहर का दीदार कर सकेंगे पर्यटक

चमोली: देश-विदेश के प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी (वैली ऑफ फ्लावर्स) को आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान प्रशासन ने औपचारिक रूप से घाटी के द्वार खोल दिए हैं, जिससे अब पर्यटक इस अद्भुत प्राकृतिक स्थल की सैर कर सकेंगे।

विश्व धरोहर में शामिल है यह प्राकृतिक खजाना
प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए फूलों की घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां हिमालयी जड़ी-बूटियों और दुर्लभ फूलों का भंडार है। इसकी अद्वितीय जैव विविधता को देखते हुए ही यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। घाटी के खुलने से न केवल पर्यटन प्रेमियों में उत्साह है, बल्कि स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मानसून के साथ दिखेगी फूलों की बहार
परंपरा के अनुसार, हर साल जून के पहले सप्ताह में घाटी को पर्यटकों के लिए खोला जाता है। यह घाटी आमतौर पर अक्टूबर के अंत तक या भारी बर्फबारी शुरू होने तक खुली रहती है। मानसून की दस्तक के साथ ही यहां फूलों की असल बहार शुरू होती है। जुलाई से सितंबर के बीच यह घाटी अपने चरम सौंदर्य पर होती है, जब ब्रह्मकमल, ब्लू पोस्ता और कोबरा लिली जैसी सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियां पूरी घाटी को रंगों से सराबोर कर देती हैं। Photo Credit – Social media

Related Articles

Back to top button