उत्तराखंड विकास की रेल: मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री वैष्णव से की महत्वपूर्ण मुलाकात

उत्तराखंड रेल परियोजना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की और कई महत्वपूर्ण अनुरोध रखे।
उत्तराखंड रेल परियोजना ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: प्रौद्योगिकी की नई पहचान
मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग (देवप्रयाग-जनासू) के सफल ब्रेक थ्रू के लिए रेल मंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड रेल परियोजना भारत के प्रौद्योगिकी विकास को नई पहचान दे रही है। साथ ही, उन्होंने रुड़की-देवबंद रेलवे लाइन के सीआरएस जारी करने पर उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।
देहरादून-सहारनपुर टनल परियोजना: कनेक्टिविटी का विस्तार
मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनाई जा रही टनल प्रणाली के समान ही देहरादून से सहारनपुर को मोहंड होते हुए रेलवे से जोड़ने के लिए टनल आधारित रेल लाइन परियोजना की संभाव्यता का परीक्षण कराकर परियोजना की स्वीकृति देने का अनुरोध किया। इससे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
अन्य महत्वपूर्ण अनुरोध:
- ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन की मांग।
- चंपावत के टनकपुर से नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का अनुरोध।
- टनकपुर से देहरादून ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग।
- टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने और इसका पूर्ण व्यय भारत सरकार द्वारा वहन करने का आग्रह।
- ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि के समस्त अधिकार राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध, ताकि इसका उपयोग ऋषिकेश-गंगा कॉरिडोर के विकास कार्यों में किया जा सके।
सकारात्मक आश्वासन:
केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया



