Main Slideन्यूज़ निबंध

UP Election 2022भाजपा पहले माफी माॅंगे फिर वोट–ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा पहले माफी मांगे फिर वोट मांगे। किसान आंदोलन में शहीद किसानों के लिए, हाथरस में बहन को को जिंदा जलाने के लिए, उन्नाव में बेटी के साथ दुष्कर्म के लिए, कोरोना काल में गंगा में लाशें बहाने के लिए भाजपा माफी मांगे। उन्होंने कहा जब 7 साल से केन्द्र में भाजपा सरकार है और फिर 5 साल की उत्तर प्रदेश सरकार है तो घोषणा पत्र की क्या जरूरत है। वे काम करके दिखाते क्यों नहीं? अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? जब कोविड में लोग मर रहे थे। योगी जी बंगाल में ममता को हराने गए थे।
सुश्री बनर्जी ने लता जी के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उनके गाए प्रसिद्ध गीत- ये मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी गाया।

समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुअल सम्बोधन में प्रदेश के किसानों, नौजवानों, माताओं, बहनों और अल्पसंख्यक सभी से अपील की कि वे एकजुट होकर श्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की मदद करें। उन्होंने कहा यह उत्तर प्रदेश की इज्जत की लड़ाई है और भाजपा हिन्दुस्तान के लिए खतरा पार्टी है।
सुश्री बनर्जी ने कहा कि श्री अखिलेश स्वयं इस लड़ाई को लड़ने में सक्षम हैं। हम सभी उनकी मदद करेंगे। जैसे पश्चिम बंगाल में भाजपा हारी है वैसे ही उत्तर प्रदेश में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।

अखिलेश ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस और गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की धरती से दीदी का आज हमारे साथ आना गर्व की बात है। ममता जी के आने से भाजपा के संकट के बादल और भी गहरे हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने अपने 50 मिनट के सम्बोधन में अखिलेश यादव के प्रति अपने पश्चिम बंगाल के चुनाव में मदद के लिए शुक्रिया अदा की। उन्होंने कहा कि आज देश को बचाना है। मैं यह कहने को आई हॅू कि मेरे भाई अखिलेश यादव को सभी लोग चुनाव में पूरी मदद करें। भाजपा को हटाइए। यूपी से भाजपा गई तो देष से भाजपा का सफाया हो जाएगा।
अखिलेश यादव ने सुश्री ममता बनर्जी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने के बाद अब भाजपा के झूठ का जहाज उत्तर प्रदेश नहीं आ पाएगा और उन्हें पश्चिम बंगाल की हार याद आ गई होगी। यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सुश्री ममता बनर्जी ने साम्प्रदायिक तत्वों को हराने का काम किया। उनकी जीत से नारीशक्ति का सम्मान बढ़ा है।

ममता ने कहा कि जनता से टैक्स में वसूले पैसे से भाजपा सरकार ने राशन बांटा, टीके लगाए उनको मुफ्त का बता दिया। पीएम केयर फण्ड में जमा पैसा कहां खर्च हुए, बताते नहीं है। भाजपा जैसे कुछ लोग है जो मौसम में कोयल की तरह आते है फिर चुनाव बाद गायब हो जाते हैं। ऐसे लोगों को वोट देकर खराब न करो।
ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा साम्प्रदायिक राजनीति करती है। आप यूपी से भाजपा को हटाइए हम दिल्ली से इसे भगा देंगे। भाजपा डराएगी पर हमें डरना नहीं है। उन्होंने कहा अखिलेश स्वयं इस लड़ाई को जीतने में सक्षम हैं, हम सभी सीनियर नेता उनकी मदद करेंगे। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जीते तो उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल मिलकर उद्योग लगाएंगे और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा वे 3 मार्च 2022 को वाराणसी आएंगी। सुश्री ममता बनर्जी ने अपने भाषण का अंत वंदे मातरम के जयघोष से किया।

Related Articles

Back to top button