एमडी पीसी ध्यानी के निर्देशन में यूपीसीएल की कवर्ड लाइन का काम तेज, एसडीओ जगपाल सिंह ग्राउंड पर डटे

डालनवाला इलाके में 6 घंटे रहा शटडाउन, जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लक्ष्य के साथ चला कार्य
देहरादून, उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को बाधा रहित विद्युत आपूर्ति देने के लिए यूपीसीएल हमेशा तप्तपर है इस बात की बानगी बीते कल ग्राउंड जीरो पर देखने को मिली. दरसल आरा घर पावर स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कई इलाके जिनमें बलवीर रोड, तेग बहादुर रोड, मोहिनी रोड, शिवपुरी और भगत सिंह कॉलोनी के कई हिस्सों में 11000 वोल्ट बिजली के खुले हुए तारों की लाइन बदलकर कवर्ड कंडक्टर डालने का कम चल रहा है विभाग के अनुसार ये एक आरडीएसएस नामक सेंटराल गवर्नमेंट की स्कीम है उसके अंतर्गत इस काम को प्रोजेक्ट विंग देख रहा है लेकिन यूपीसीएल के एचडी प्रकाश चंद्र ध्यानी के निर्देशन में बिजली उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस काम को तेजी से किया जा रहा है. मौके पर मौजूद आर घर एसडीओ जगतपाल सिंह ने बताया कि लाइन को बदलने में विद्युत की आपूर्ति बंद करनी पड़ती है जिस पर हमारा पूरा फोकस रहता है कि जल्द से जल्द काम को सावधानीपूर्वक पूरा करते हुए विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया जाए.. उन्होंने बताया कि जब तक काम चलता है तो उस विशेष इलाके में बिजली का शटडाउन करना पड़ता है जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है लेकिन विभाग की कोशिश रहती है कि जल्द से जल्द काम पूरा करके बिजली सप्लाई को तुरंत चालू किया जाए.

जगतपाल ने बताया कि एमडी ध्यान का सख्त निर्देश है की बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और उनकी परेशानियों का निराकरण समय रहते जल्द से जल्द पूरा किया जाए जिसको देखते हुए हम आज खुद अपनी निगरानी में मौके पर काम करवा रहे हैं.
एसडीओ ने कहा कि चूँकी यह लाइन भारी है तो इनको उठाने और पल पर चढ़ने में काफी सावधानी और मस्कट करनी पड़ती है जिसमें मशीनों और ट्रैक्टर का भी प्रयोग किया जाता है थोड़ी बहुत देर नट बोल्ट टाइट करने में भी लगती है इसलिए लाजमी है कि वक्त तो लगता ही है लेकिन किसी प्रकार की अनावश्यक देर ना हो इसलिए अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा निगरानी जरूरी होती है.
एसडीओ ने कहा कि बिजली लाइन बदलते समय यह देखा गया कि कई जगह पर पेड़ों द्वारा लाइन को अवरुद्ध किया गया है जिस कारण पेड़ों की कटाई छटाई करके ही लाइन को चढा पाना संभव होता है.
उपभोक्ता राहुल का कहना है कि इलाके में लंबे समय से पेड़ों की कटाई छटाई नहीं हो पाई थी जिस कारण भी बिजली कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी और कभी-कभी बिजली उपभोक्ताओं को भी परेशानी होती थी लेकिन विभाग के इस कदम से इलाके के उपभोक्ता काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं
वहीं पर एक अन्य उपभोक्ता गणेश राणा ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब बिजली आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है साथ ही साथ बिजली विभाग से संबंधित किसी भी काम का निराकरण अब तुरंत किया जा रहा है जिससे यह कहा जा सकता है कि यूपीसीएल की व्यवस्था अब सही हाथों में है.



