Main Slideन्यूज़ निबंध

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का सवां स्थापना दिवस

अल्मोड़ा,अल्मोड़ा में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का सौवां स्थापना दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के उन्नत कृषि बीजों की प्रदर्शनी और संस्थान के सहयोग से काश्तकारों के उत्पादित फल, सब्जी, कृषि के आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान निदेशक और सचिव डॉ. हिमांशु पाठक ने कहा कि विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की सौ वर्षों में अनेक उपलब्धियां रही हैं, जो आज देश के कई राज्यों में अपनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस और उनके शिष्य स्वामी विवेकानंद के बाद उनके शिष्य पद्म भूषण प्राप्त बोसी सेन ने इस परम्परा को आगे बढ़ाया है। कृषि के विकास में विवेकानंद संस्थान का योगदान न केवल उत्तराखंड, बल्कि कई राज्यों में यहां की विकसित किस्में अपनाई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button