कांग्रेस देश को बदनाम कर रही है -अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, राहुल गांधी के विदेश दौरे पर भारतीय लोकतंत्र के बारे में बयान देने के बाद राजनीति गरमाती चली जा रही है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने देश के बाहर भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से माफी की मांग की है। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस देश के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि टेरर-फंडिंग मामलों की जांच करने वाले संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्‍टडी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी की हाजिरी औसत से भी कम है।