Main Slideन्यूज़ निबंध

मेरा बिल मेरा अधिकार का लोगों ने किया स्वागत

उधम सिंह नगर, देश के नागरिकों और व्यापारियों में जागरूकता लाने के लिए भारत सरकार ने अनोखी पहल चालू करी है सरकार ने योजना बनाकर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की राशि और इनाम तय किए हैं जिससे कि लोगों में जागरूकता आए और दुकानदारों से कोई भी वस्तु खरीदने के समय उसका बिल जरूर लें जिससे कि उनके अधिकार बन रहे और खरीद फ्रॉक में पारदर्शिता के साथ ही देश के राजस्व में बढ़ोतरी हो और उसका फायदा लोगों को देश के विकास के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाने में भी मिले ।

केंद्र सरकार ने ग्राहकों को अपने सामान का बिल लेने को प्रोत्साहित करने के लिए मेरा बिल मेरा अधिकार योजना शुरू की है। इससे दुकानदार ज्यादा से ज्यादा जी.एस.टी इनवॉइस जेनरेट करेंगे जिससे कारोबारी टैक्स में बढ़ोतरी होगी। इस योजना के तहत भाग्यशाली उपभोक्ताओं को 10 हजार से लेकर एक करोड़ तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। जी.एस.टी पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से उपभोक्ताओं को जारी सभी बिजनेस टू कस्टमर इनवॉयस योजना के पात्र होंगे। उधमसिंह नगर जिले के उद्यमियों और व्यापारियों ने इस योजना का स्वागत किया है। उद्यमी राजेन्द्र तुलसियान ने कहा कि इस योजना से लोगों में बिल लेने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें अपने अधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलेगा। साथ ही सरकार के टैक्स संग्रह में इजाफा होगा।

Related Articles

Back to top button