Main Slideन्यूज़ निबंध

सौरभ की रिहाई: मोदी है तो मुमकिन है-CM धामी

सौरभ की रिहाई मोदी है तो मुमकिन है :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कतर की जेल से सकुशल वापस लौटे नौसेना के पूर्व अधिकारी कैप्टन सौरभ वशिष्ठ से उनके घर जाकर मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।

सौरभ विशिष्ट के परिवार के साथ मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ की सकुशल रिहाई विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारत की बढ़ती ताकत की पहचान है।उन्होंने कहा सौरभ की रिहाई “मोदी है तो मुमकिन है” का स्पष्ट उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ वशिष्ट लम्बे समय के बाद तमाम मुश्किलों का सामना कर वापस घर लौटे हैं, उनके परिवार के लिए यह अवसर दीपावली जैसा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button