BSP Rally Lucknow: रात 2:00 बजे से ही शौचालय के बाहर लगी लंबी लाइन,5 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है..

BSP Rally Lucknow:मान्यवर काशीराम की 19 वीं पुण्यतिथि के मौके पर बीएसपी ने भव्य रैली का आगाज किया है.रैली के पूर्व रात में 2:00 बजे लगभग 5000 लोग लखनऊ पहुंच चुके थे, रैली स्थल के बाहर बंग्ला बाजार पुल के शौचालय पर शौच क्रिया करने के लिए लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है । दूर दराज से आए हुए लोग लघुशंका और शौच के लिए घंटों इंतजार करते देखे जा रहे हैं। गौरतलब हो कि इस बार रैली में 5 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है जिसको लेकर प्रशासन भी मुस्तैद है। रैली स्थल के बाहर जगह-जगह पर नगर निगम ने पानी पीने के लिए टैंकों का भी इंतजाम किया है।

BSP Rally Lucknow कार्यकर्ताओं का खासा उत्साह
दूर दराज से पहुंचे हुए हजारों लोगों का खासा उत्साह रात में ही नज़र आ रहा है।रैली स्थल से कुछ दूर बंग्ला बाजार पुल पर दुकानदारों ने ठेलों पर फल पानी और खाने-पीने की दुकानें रात में 10:00 बजे से ही लगा ली थीं।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) (गुरुवार, 9 अक्टूबर) अपने संस्थापक मान्यवर कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस के मौके पर लखनऊ में एक विशाल महारैली के साथ शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व में यह आयोजन लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर हो रहा है, जिसमें पार्टी ने 5 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। राजनीतिक गलियारों में इस रैली को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा के लिए एक बड़ा ‘कमबैक शो’ माना जा रहा है।
तीन घंटे मंच पर रहेंगी मायावती, भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ा
BSP Rally Lucknow का अंदाज इस बार बिल्कुल नया होगा। लंबे समय बाद सार्वजनिक मंच पर आ रहीं बसपा सुप्रीमो मायावती पहली बार करीब तीन घंटे तक मंच पर मौजूद रहेंगी। यह संकेत देता है कि वह कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और पार्टी की दिशा तय करने के लिए बड़ा संदेश देंगी।
ठन में हुए बड़े फेरबदल के बाद यह रैली हो रही है, जिसकी तैयारियों की जिम्मेदारी मुख्य रूप से युवा चेहरे आकाश आनंद संभाल रहे थे। आकाश आनंद की बढ़ती सक्रियता से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि इस मंच से आकाश आनंद को और औपचारिक मंच मिल सकता है, जिससे पार्टी में उनका कद और मजबूत होगा। रैली के बाद मायावती कुछ चुने हुए कार्यकर्ताओं से अलग से बैठक कर पार्टी से जुड़े महत्वपूर्ण फीडबैक भी लेंगी।

कार्यकर्ताओं के लिए खास इंतजाम: रेलवे स्टेशन पर सहायता शिविर
प्रदेशभर से आ रहे लाखों कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए बसपा ने पहली बार विशेष व्यवस्था की है। कार्यकर्ताओं की मदद के लिए लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ‘कार्यकर्ता सहायता शिविर’ लगाया गया है। इस शिविर से रैली स्थल, पहुंचने के मार्ग और कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। आकाश आनंद की सक्रियता ने युवा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है, जिसकी झलक सहायता शिविर में दिख रही है।
लखनऊ में ट्रैफिक एडवाइजरी: इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
बसपा की इस विशाल रैली को देखते हुए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने 9 अक्टूबर के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की है।
प्रभावित और प्रतिबंधित मार्ग:
- कांशीराम स्मारक, बंगला बाजार चौराहा, पुराना जेल रोड की ओर यातायात का डायवर्जन रहेगा।
- कानपुर रोड, आलमबाग पारा से आने वाले वाहन बाराबिरवा से स्मारक स्थल नहीं जा सकेंगे।
- चारबाग केकेसी से आने वाला ट्रैफिक कुंवर जगदीश जेल हाउस-बंगला बाजार की ओर प्रतिबंधित रहेगा।
- गोमतीनगर/हजरतगंज से एयरपोर्ट जाने वाले वाहन करियप्पा चौराहे से तेलीबाग-शहीद पथ होकर जाएंगे।
- रायबरेली रोड से आने वाले वाहन तेलीबाग पुल से बंगला बाजार की ओर नहीं जा पाएंगे।
नोट: एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और असुविधा से बचने की अपील की है।



