Main Slideन्यूज़ निबंध

Delhi–Dehradun Economic Corridor: प्रगति पथ पर खुद खड़े थे सीएम धामी

नए भारत की नई रफ्तार

Delhi–Dehradun Economic Corridor: देहरादून,उत्तराखंड के विकास के पैमाने को नापने खुद निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी. जहां एक तरफ दिल्ली देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पूरे देश के लिए नजीर बन गई है वहीं इस पर्वतीय राज्य के लिए एक नई मिसाल कायम हुई है, वास्तव में देखा जाए तो यात्रियों के नजरिए से इस सड़क के सफर का अनुभव करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के बाद सड़क मार्ग से लौटते हुए Delhi–Dehradun Economic Corridor का अनुभव साझा किया। mbi Manish Chandra

Delhi–Dehradun Economic Corridor विकास की रफ्तार का अनुभव एक्सप्रेसवे से किया सफर

मुख्यमंत्री ने खुद गाड़ी से उतरकर अपनी मुस्कुराहटों से साझा करी उत्तराखंड के यातायात की नई तस्वीर.. अनुभवों की मुद्रा में ये तस्वीर बहुत कुछ बोलती है… मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से देहरादून का सफर महज करीब ढाई घंटे में पूरा किया, जो पहले की तुलना में बेहद कम समय है।

सीएम धामी ने इकोनॉमिक कॉरिडोर की सराहना की, कहा—पर्यटन और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान केंद्र सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में जिस गति से सड़क और परिवहन सुविधाओं का विकास हो रहा है, यह उसी का परिणाम है। अब उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि Delhi–Dehradun Economic Corridor न केवल यात्रा समय को कम कर रहा है, बल्कि पर्यटन, निवेश और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है। इससे चारधाम यात्रा समेत राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। मुख्यमंत्री ने इसे नए भारत की नई रफ्तार बताते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं उत्तराखंड के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

READ ALSO – उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र:’मातृशक्ति का अपमान करने वालों का रावण जैसा अंत तय’-सीएम धामी का विपक्ष पर प्रहार

Related Articles

Back to top button