Main Slideन्यूज़ निबंध

पद्म भूषण: सीएम पुष्कर धामी ने भगत सिंह कोश्यारी को घर जाकर दी बधाई, बताया उत्तराखंड का गौरव

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से नवाजे जाने पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उत्तराखंड और पूरे देश के लिए गौरव का क्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है ..ये सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के प्रति समर्पित योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा सम्मान है।

सादगी और राष्ट्रहित को दी सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कोश्यारी के राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा जनसेवा, सादगी और राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखा। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौर से लेकर प्रदेश के विकास और राष्ट्र निर्माण की विभिन्न बड़ी जिम्मेदारियों को निभाने में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहा है।

समाज को प्रेरित करता रहेगा उनका मार्गदर्शन
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक चेतना और विकास के विभिन्न क्षेत्रों को मजबूत बनाने में हमेशा अहम भूमिका निभाई है। उनका लंबा अनुभव, कुशल मार्गदर्शन और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों और पूरे समाज को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button