हरिद्वार में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की कोशिश, नौकरानी ने ज्वेलर्स परिवार को बनाया निशाना
नशीला पदार्थ खिलाकर लूट : हरिद्वार, उत्तराखंड: धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर चौक स्थित एक सराफा कारोबारी के घर में काम करने वाली नौकरानी ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने का प्रयास किया।
नशीला पदार्थ खिलाकर लूट – क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, सराफा कारोबारी यशपाल मल्होत्रा के घर में दो नेपाली महिलाएं, अनीशा और ऊष्मा, काम करती थीं। इन महिलाओं ने परिवार के सदस्यों – यशपाल मल्होत्रा, उनकी पत्नी और पोते को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर पदार्थ बेहोश कर दिया।
जैसे ही परिवार के लोग अचेत अवस्था में मिले, घर में हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत हरिद्वार के सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नौकरानियों ने घर से कुछ सामान समेटकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन परिवार के होश में आने से उनका पूरा प्लान सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने तुरंत दोनों फरार नौकरानियों की तलाश शुरू कर दी है।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि अभी तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितना सामान लूटा गया है। हालांकि, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। Photo – Social media



