Rescue Operation Uttrakhand: MI-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद बनी सहारा,उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा
MI-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर :उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के बाद चल रहे राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह धराली का दौरा किया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

MI-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर से युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान
युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी मुख्यमंत्री ने बताया कि हेलीकॉप्टर (MI-17 और चिनूक) की मदद से सुबह से ही युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

सामान्य जनजीवन बहाल करने का प्रयास मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सड़क, संचार और बिजली की बहाली के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जल्द से जल्द सभी प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना और सामान्य जनजीवन को बहाल करना है।Photo -DIPR Uttrakhand



