Bageshwar: जब भी कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी.. वीरों की शहादत याद रखूँगी – डीएम अपूर्वा पांण्डे
मनीष चंद्रा
Bageshwar, देश के नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान यकीनन तभी मुमकिन है जब हमारी सेना के जवान सीमा पर राष्ट्र की सुरक्षा करते हैं और हम नागरिक अमन चैन से रहते हुए अपने सभी कार्यों को पूरा करते हैं ऐसे में हमें अपने उन वीर बलिदानियों की कुर्बानियों को याद रखना होगा. कारगिल विजय दिवस के मौके पर जवानों की शहादत को याद करते हुए जिलाधिकारी अपूर्वा पांण्डे ने उन अमर बलदानियों की शहादत को कर्तव्य और निष्ठा के दायित्व को निभाते समय हमेशा याद रखने की बात कही… वास्तव में जिलाधिकारी ने एक बड़ा संदेश दिया डीएम बागेश्वर की इस बात को देश के प्रत्येक नागरिक नेता अधिकारी और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते वक्त याद रखना चाहिए कि हमारे देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर जवान दे देते हैं अपनी जान.

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद बागेश्वर में शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः क्रॉस कंट्री दौड़ से हुई, जिसके बाद तहसील परिसर से नुमाइशखेत तक प्रभात फेरी निकाली गई।
इसके उपरांत तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कहा, “जब भी मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँगी, सदैव यह स्मरण रखूँगी कि इस मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारे वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।” उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस राष्ट्रभक्ति, साहस और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण कर देशसेवा के संकल्प को और दृढ़ करने का अवसर है। जनपदवासियों ने भी वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।
इस दौरान वीरांगना जानकी बोरा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अपर जिलाधिकारी अन एस नबियाल, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, सैनिक कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश चंद्र जोशी, तहसीलदार ऋतु गोस्वामी, वरिष्ठ नागरिक दिलीप खेतवाल एवं इंद्र सिंह खेतवाल, संजय शाह जगाती, किशन सिंह मलड़ा सहित पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



