Main Slideन्यूज़ निबंध

BJP In Bangal : बोले सीएम धामी.. जय मां काली, तुष्टिकरण की हार जनता की जीत

BJP In Bangal : 4अप्रैल 2026 का दिन बीजेपी के लिए इतिहास की इबारत लिख गया। पश्चिम बंगाल में एतिहासिक जीत, असम में भाजपा का जलवा बरकरार रहा वहीं पुडुचेरी , तमिलनाडु केरल में जनता का विश्वास बीजेपी के साथ होने पर दिल्ली समेत देहरादून भाजपा कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया।

ढोल नगाड़े अबीर गुलाल और सैकड़ो कार्यकर्ताओं के बीच देहरादून भाजपा कार्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंच पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। माइक पकड़ते ही मुख्यमंत्री धामी ने कहा जय जय श्री राम और विशेष कर बंगाल की जनता के आभार के लिए बोले जय मां काली…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य भाजपा मुख्यालय के पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत करने के लिए बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे वहीं पर कई महिलाएं जीत की खुशी में बंगाल का धुनुची नृत्य करते देखी गईं

बांटी गई झालमुड़ी और रासोगुल्ला

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जीत के समारोह की शुरुआत करते हुए कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी के विजन की जीत है.. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आकांक्षाओं की जीत है..बंगाल की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पूरी मीडिया टीम के सामने मंच पर झालमुड़ी खिलाकर कार्यकर्ताओं को जोश में ला दिया । भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड बीजेपी के कई कर्मठ कार्यकर्ताओं सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अपनी जनसभाएं और प्रचार करने के लिए बंगाल में मौजूद रहे इस पर उन्होंने धामी और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। भट्ट ने कहा कि उत्सव का यह माहौल 3 दिन तक लगातार जारी रहेगा

सांसद पूर्व मुख्यमंत्री – रमेश पोखरियाल निशंक

पूर्व मुख्यमंत्री सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेई का सपना सच हो गया उन्होंने कहा कि वाजपेई जी ने कहा था की देर लगेगी लेकिन एक दिन इसका परिणाम भी मिलेगा निशंक ने कहा कि बंगाल की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नितियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है।

सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बंगाल में जान गंवाई, मार खाई – धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब बंगाल में वो प्रचार के लिए जाते थे तो कार्यकर्ता बताते थे कि किस तरह से तृणमूल कांग्रेस के लोग उन्हें मारते पीटते हैं उन पर अत्याचार करते हैं वहां का कार्यकर्ता उनको अपनी व्यथा बताता था इस पर मुख्यमंत्री धामी उनका विश्वास दिलाते थे कि एक दिन यह अंधेरा छटेगा और उजाला आएगा धामी ने कहा कि बंगाल में कमल खिल गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाल के चुनाव में उत्तराखंड बीजेपी से गए हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि ये यह जीत वहां की माता बहनों की जीत है उन्होंने कहा कि आसाम पुडुचेरी और तमिलनाडु के परिणाम भी जनता के विश्वास की कसौटी है उन्होंने कहा कि अब 2027 सेमीफाइनल और 2029 फाइनल का इंतजार है।

इस मौके पर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल निशंक, कैबिनेट मंत्री खजान दास, भाजपा प्रवक्ता जपेंद्र कुमार , प्रवक्ता कमलेश रमन

मुख्यमंत्री अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते बमुश्किल एक घंटा ही भाजपा कार्यालय में रुके लेकिन जितनी देर भी वो रहे जश्न का माहौल चलता रहा अबीर गुलाल उड़ता रहा.. कार्यकर्ता मिठाई बांटते रहे ढोल नगाड़े बजाते रहे.. पटाखे की धमक बंगाल की जीत की गवाही देती रही …

Related Articles

Back to top button