Main Slideन्यूज़ निबंध

स्वच्छ देहरादून: नगर निगम की ‘स्वच्छता ही सेवा’ उमड़ा जनसैलाब,महापौर सौरभ और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने दिखाई हरी झंडी

देहरादूनस्वच्छता ही सेवा अभियान को गति देते हुए, देहरादून नगर निगम ने आज ‘स्वच्छोत्सव 2025’ के अंतर्गत एक भव्य स्वच्छता रैली का आयोजन किया। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में चल रहा है।

रैली का मकसद शहर की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना था, जिसमें 250 से ज्यादा उत्साही प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें स्कूल के बच्चों से लेकर निगम के अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल थे। रैली को महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर निगम कार्यालय से शुरू हुई यह रैली घंटाघर, गांधी पार्क और बुद्धा चौक जैसे मुख्य मार्गों से गुजरी, जहाँ स्वच्छ भारत अभियान का जोरदार संदेश दिया गया। रैली के अंत में, छात्रों ने एक अनूठी मानव श्रृंखला बनाकर ‘Swachh Doon’ शब्द बनाया, जिसने सभी का ध्यान खींचा और स्वच्छ देहरादून के सपने को साकार करने का आह्वान किया।

देहरादून नगर निगम ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान से जुड़ें और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ताकि देहरादून एक आदर्श, स्वच्छ और स्वस्थ शहर बन सके।

Related Articles

Back to top button