Main Slideन्यूज़ निबंध

साइबर ठग:रुद्रपुर में  विदेशी महिला से 1700 यूरो की साइबर ठगी, हुई सीबीआई जांच


साइबर ठग:रुद्रपुर में सायबर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला  सामने आया है जिसमें  विदेशी महिला के साथ ठगी की गयी है ,जब विदेशी पीड़िता ने विदेशी दूतावास में इसके शिकायत की तो मामले की सीबीआई जांच हुई। मालुम हुआ ये साइबर ठगी रुद्रपुर से हुई है। विदेशी महिला गिलियन ओ महोनी ने बताया कि वह एक सप्ताह के लिए पुर्तगाल गई थी जहां उसके एटीएम को धोखाधड़ी से कापी कर लिया गया था ।  महिला ने खाते की जांच करवाई तो पता चला कि आठ बार उसके खाते से 1700 यूरो निकाल लिए गए हैं ।
 साइबर ठग ने महिला से पूरे 1700 यूरो की धोखाधड़ी कर दी है, इस मामले की शिकायत जब  पीड़िता ने विदेशी दूतावास में की तो सीबीआई जांच हुईतो  पता चला कि यह साइबर ठगी उत्तराखंड के रुद्रपुर से की गई है। अब  रुद्रपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये वीडियो जरूर देखें

कैसै साइबर ठग फैलाते हैं जाल

पुलिस ने बताया कि बेल न्यू कोर्ट फ्रैकफील्ड डगलस कार्क, आयरलैंड की रहने वाली  गिलियन ओ महोनी ने विदेशी दूतावास को भेजी कम्प्लेन में बताया कि 14 जून, 2023 को यानि कि पिछले साल 087 नंबर से उसके नंबर पर काल आई थी कॉलर ने बोला कि उसका रिवोल्ट खाता हैक हो गया है  और भारत में खाते से खरीदारी की गई है।

also read

साइबर ठग आपको फोन करेंगे:व्यापारी की बेटी को डरा धमका कर ठगे लाखों रुपए

एप डाउनलोड करने को कहा गया

 महिला ने बताया कि उस धोखेबाज कॉलर ने इससे बचने के लिए रस्ट डेस्क नाम का एप डाउनलोड करने को कहा गया ठग ने कहा कि  एप डाउनलोड होने के बाद खाते से निकाली गई धनराशि वापस हो जाएगी। गिलियन ओ महोनी ने आशंका जताई कि वह एक सप्ताह के लिए पुर्तगाल गई थी, जहां पर उसके एटीएम कार्ड को कॉपी कर लिया गया। कालर की बातों में आकर उसने गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर लिया।30 मिनट हुई बातचीत के बाद उसे लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है इसके बाद उसने अपने खाते की जांच करवाई तो पता चला कि आठ बार लेन-देन के जरिए उसके टीएसबी खाते से 1700 यूरो निकाले जा चुके हैं। साइबर ठगी होने के बाद उसने शिकायत विदेश दूतावास और भारतीय दूतावास में की।मामले की जांच सीबीआइ को दी गई थी। सीबीआइ जांच में पता चला कि साइबर ठगी को अंजाम देने वाला रुद्रपुर का रहने वाला है। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है तफ्तीश जारी है और मामले पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button