Diet Coke Crisis: जंग की आग अब आपके फ्रिज तक! भारत के बड़े शहरों में डाइट कोक का अकाल, सोशल मीडिया पर मचा हाहाकार
Diet Coke न मिले, तो फ्रस्ट्रेशन होना लाजिमी है
Diet Coke Shortage in India : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन के बिगड़ने का असर अब सीधे भारतीयों की लाइफस्टाइल पर पड़ रहा है। दिल्ली की झुलसाती गर्मी हो या मुंबई की उमस, हाथ में ठंडी Diet Coke की कैन न होना अब एक ‘नेशनल इमरजेंसी’ जैसा महसूस हो रहा है। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और लोग पूछ रहे हैं— “क्या अब हमें पानी पीकर गुजारा करना पड़ेगा?”
Diet Coke Shortage in India क्यों खाली हो रहे हैं दुकानों के शेल्फ?
भारत के मेट्रो शहरों— दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे में डाइट कोक की किल्लत ने पसीने छुड़ा दिए हैं। दुकानदार स्टॉक आने के चंद मिनटों बाद ही ‘Out of Stock’ का बोर्ड लगा रहे हैं। लेकिन Diet Coke Shortage in India इस कमी के पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
- एल्युमीनियम कैन का संकट: डाइट कोक मुख्य रूप से कैन में ही बेची जाती है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण एल्युमीनियम की सप्लाई चेन पूरी तरह बाधित हो गई है।
- महंगा इम्पोर्ट: भारत में कैन बनाने की क्षमता सीमित है। कंपनियां अब UAE और श्रीलंका से कैन मंगवा रही हैं, लेकिन यह जुगाड़ 25-30% महंगा पड़ रहा है।
- प्रॉफिट मार्जिन का खेल: कच्चा माल महंगा होने के कारण कंपनियां अपना फोकस उन प्रोडक्ट्स पर शिफ्ट कर रही हैं जहाँ मुनाफा ज्यादा है, जिससे डाइट कोक की प्रोडक्शन लाइन पीछे छूट गई है।
सोशल मीडिया पर ‘कोक-हाहाकार’: मीम्स और रिएक्शन
ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने इस कमी को “विश्व युद्ध का असली साइड इफेक्ट” करार दिया है।
- यूजर 1: “दुनिया में कहीं भी युद्ध हो, सजा हमें मिलती है। डाइट कोक के बिना ये गर्मी कैसे कटेगी?”
- यूजर 2: “जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ना आसान है, लेकिन मार्केट में डाइट कोक ढूंढना नामुमकिन।”
- यूजर 3: “इतनी गर्मी में डाइट कोक का न मिलना सीधा दिल पर हमला है! क्या अब जिंदगी में सिर्फ सादा पानी ही बचा है?”
क्या है समाधान?
कंपनियां फिलहाल विदेशी वेंडर्स से संपर्क साध रही हैं, लेकिन जानकारों का मानना है कि भारत में नई कैनिंग फैक्ट्री लगाने में कम से कम एक साल का वक्त लग सकता है। Diet Coke Shortage in India तब तक, डाइट कोक लवर्स को या तो ‘पेट (PET) बोतलों’ का इंतजार करना होगा या फिर अपनी प्यास बुझाने के लिए दूसरे विकल्पों की तलाश करनी होगी।( input abplive.com)
Photo – google



