जीसीए-कैथी ग्रामीण क्रिकेट लीग: जालिमखेड़ा ने फाइनल मुकाबला जीता, कप्तान अंशुल का तूफानी प्रदर्शन

कैथी। जीसीए-कैथी ग्रामीण क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला रविवार, 14 दिसंबर को कल्ली और जालिमखेड़ा के बीच खेला गया, जिसमें जालिमखेड़ा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

इस रोमांचक फाइनल के मुख्य अतिथि मनोज लोधी (मखदुमपुर, कैथी के ग्राम प्रधान) थे। लीग का सफल आयोजन मंदीप सिंह, बब्लू यादव, विमल किशोर और अमरेंद्र (टीटू) ने किया।
कल्ली का विशाल स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कल्ली की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में एक पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज रिशु ने मात्र 43 गेंदों पर 79 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत कल्ली ने 185 रन बनाए।
जालिमखेड़ा की तूफानी चेज़
186 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालिमखेड़ा की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। टीम के कप्तान अंशुल ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और केवल 37 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। जालिम खेड़ा ने यह लक्ष्य मात्र 14.3 ओवरों में हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
बेस्ट बल्लेबाज रिशु 185 रन, बेस्ट बॉलर शेखर शर्मा 15 विकेट, विजेता जालिमखेड़ा के कप्तान अंशुल ने फ़ाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच और प्रतियोगिता का सर्वोच्च मैन ऑफ द सीरीज अपने नाम किया।
पुरस्कार वितरण
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि मनोज लोधी ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को नकद इनाम और ट्रॉफियां देकर प्रोत्साहित किया।

- विजेता (जालिमखेड़ा): ₹21,000 नकद और ट्रॉफी।
- उपविजेता (कल्ली): ₹11,000 नकद और ट्रॉफी।
यह मुकाबला कैथी ग्रामीण क्रिकेट लीग के एक सफल संस्करण के रूप में याद किया जाएगा।




