Main Slideन्यूज़ निबंध

सूचना विभाग उत्तराखण्ड: नई टीम तैयार कैलाश रावत अध्यक्ष,प्रशांत रावत और संजय कुमार उपाध्यक्ष

सूचना विभाग उत्तराखण्ड :उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। सूचना विभाग {DIPR Uttrakhand} के उप निदेशक, मनोज कुमार श्रीवास्तव, ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए इस प्रक्रिया को पूरा कराया। उनके साथ सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार और रामसिंह परजोली भी मौजूद थे।

चुनाव परिणाम: कौन जीता कौन हारा?

चुनाव अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि:

  • अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत (52 मत) ने मनोज शुक्ला (17 मत) को हराकर जीत दर्ज की है।
  • उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत और संजय कुमार (प्रत्येक को 34 मत) निर्वाचित हुए हैं।
  • महामंत्री पद पर अंकित कुमार (51 मत) ने चेतन पाण्डेय (18 मत) को हराया।
  • संगठन मंत्री पद पर सत्येंन्द्र बिजल्वाण (45 मत) ने नरेन्द्र सिंह सजवाण (24 मत) पर विजय प्राप्त की।

इसके अतिरिक्त, महत्वपूर्ण पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ है:

  • संयुक्त मंत्री: श्रीमती पारूल
  • कोषाध्यक्ष: राकेश कुमार धीवान
  • संयोजक/ऑडिटर: अरूण कुमार
  • प्रचार मंत्री: श्री बहादुर सिंह कन्याल
  • कार्यकारिणी सदस्य: बालम सिंह नगरकोटी

नई कार्यकारिणी की प्राथमिकताएं: कर्मचारियों का हित सर्वोपरि

नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत ने कार्यभार संभालते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया है कि विभागीय कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर उच्च स्तर पर तुरंत बातचीत की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक मांग पत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा। संघ की प्रमुख मांगों में से एक विभाग का जल्द से जल्द पुनर्गठन भी होगा।

नव निर्वाचित महामंत्री अंकित कुमार ने कहा कि विभागीय हित में एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उनकी प्राथमिकता जनपदीय कार्यालयों में ढांचे को मजबूत करना और उनका विस्तार करना है। नई कार्यकारिणी ने सभी कर्मचारी साथियों का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button