Main Slideन्यूज़ निबंध

जमरानी और सौंग बांध परियोजना:उत्तराखंड को सौगात-सीएम धामी ने तय समय से पहले पूरा करने के दिए निर्देश

नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन

जमरानी और सौंग बांध परियोजना: देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की दो महत्वपूर्ण बहुद्देशीय परियोजनाओं, जमरानी बांध और सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आज मुख्यमंत्री आवास में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों से इन परियोजनाओं के तहत होने वाले कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने को कहा।

जमरानी और सौंग बांध परियोजना ,जमरानी बांध: 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, हल्द्वानी को मिलेगा पेयजल

मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना को तय लक्ष्य जून 2029 से छह माह पहले, दिसंबर 2028 तक पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। लगभग ₹3808 करोड़ की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 150.6 मीटर ऊंचे बांध का निर्माण, 42.92 किमी लंबी नहर का पुनर्निर्माण और 21.25 किमी नई नहर का निर्माण शामिल है।

यह परियोजना हल्द्वानी और उसके आस-पास के क्षेत्रों की भविष्य की लगभग 10.50 लाख आबादी के लिए 117 एम.एल.डी. पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इसके अतिरिक्त, इस परियोजना से बनने वाली 9 किमी लंबी झील एक नया पर्यटन स्थल (टूरिस्ट डेस्टिनेशन) के रूप में विकसित होगी और लगभग 57 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता का भी सृजन होगा, जिससे क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा मिलेगा।

सौंग बांध: देहरादून को मिलेगी ग्रेविटी से पेयजल आपूर्ति, नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी

मुख्यमंत्री धामी ने सौंग बांध परियोजना को भी निर्धारित अवधि मार्च 2030 से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लगभग ₹2492 करोड़ की लागत से बन रही इस परियोजना में 130.60 मीटर ऊंचे बांध का निर्माण और 1.5 मीटर व्यास की 14.70 किमी लंबी जल वहन प्रणाली का निर्माण किया जाएगा।

इस परियोजना के तहत 85 किमी जल वितरण प्रणाली और 150 एम.एल.डी. जल शोधन संयंत्र का निर्माण भी किया जाना है। यह परियोजना देहरादून शहर और उपनगरीय क्षेत्रों की वर्ष 2053 तक अनुमानित लगभग 10.65 लाख की जनसंख्या के लिए 150 एम.एल.डी. ग्रेविटी से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करेगी। सौंग बांध निर्माण से बनने वाली 3.5 किमी लंबी झील भी एक नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित की जाएगी।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव एस.एन. पांडे, युगल किशोर पंत, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान और अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

PHOTO – DIPR Uttrakhand

READ ALSO – Modern Aesthetic Clinic:लखनऊ में सौंदर्य क्रांति,, अब राजधानी में भी मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज-डॉ. मधुरिमा नायक

Related Articles

Back to top button