Main Slideन्यूज़ निबंध

झारखंड:नहीं थमने वाला बरसात का दौर,इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

झारखंड:बारिश के मौसम ने देश सहित राजधानी रांची में भी बीते 24 घंटे में अच्छी खासी बारिश देखी गई. राज्य में सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री गोड्डा व सबसे कम तापमान 24.0 डिग्री रांची में दर्ज किया गया.सबसे अधिक वर्षा 160 मिमी गढ़वा में दर्ज की गई. शुक्रवार के मौसम की बात करें तो आज पूरे राज्य में जबरदस्त बारिश हो सकती है.

 मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि अभी आने वाले एक हफ्ते तक अच्छी खासी बारिश होने वाली है. अच्छी बात ये कि डिफिशिएंसी रेट – 43% से अब – 38% तक आ चुका है. आज भी राज्य में झमाझम बारिश होगी. लोगों को इस दौरान काफी सचेत रहने की जरूरत है व भूलकर भी तेज बारिश में गाड़ी ना चलाएं.

मौसम विभाग की मानें तो पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश की संभावना है. वहीं, कुछ जिले जैसे गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुड़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है.

read also

अंगदान की संख्या:पिछले दस साल में चार गुना इजाफा,लोगों में जागरूकता की जरूरत-अनुप्रिया पटेल 

झारखण्ड का संभावित तापमान
मौजूदा आज के संभावित तापमान को देखा जाये तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 32 व न्यूनतम 26 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button