Main Slideन्यूज़ निबंध

Karwa Chauth Moon :करवा चौथ का चांद किस शहर में कब निकलेगा- जानिए

BHUVAN MEET

Karwa Chauth Moon देशभर में आज करवा चौथ 2025 की धूम है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट प्रेम, समर्पण और विश्वास का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। आज के दिन, विवाहित महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा है। यह व्रत चंद्रमा के दर्शन और उन्हें अर्ध्य देने के बाद ही खोला जाता है।

Karwa Chauth Moon Time

त्योहार के उत्साह के चलते बाजारों, मॉल्स और मिठाई की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखी गई, जहां महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सेलिब्रिटी नवविवाहितों में भी पहले करवा चौथ का जोश हाई है।

Karwa Chauth Moon Time 2025: आपके शहर में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद?

करवा चौथ का व्रत चंद्रमा को देखने के बाद ही संपन्न होता है, इसलिए हर शहर में चांद निकलने के समय का महत्व होता है। जानिए दिल्ली-एनसीआर से लेकर लखनऊ, पटना और मुंबई तक, देश के प्रमुख शहरों में करवा चौथ का चांद (Moonrise Time) कब दिखाई देगा:

शहरचांद दिखने का अनुमानित वक्त (PM)
दिल्ली8:13
नोएडा8:12
गुरुग्राम8:14
लखनऊ8:02
पटना7:48
मुंबई8:55
कोलकाता7:42
जयपुर8:23
कानपुर8:06
प्रयागराज8:02
चंडीगढ़8:09
देहरादून/हरिद्वार8:05
शिमला8:06
जम्मू8:11
चेन्नई8:38
भोपाल8:26
अहमदाबाद/गांधीनगर8:46 / 8:47
इंदौर8:34
भुवनेश्वर7:58
रायपुर8:01
गोरखपुर7:52

नोट: यह समय अनुमानित है, चंद्रमा उदय के समय में स्थानीय मौसम और पंचांग के अनुसार slight बदलाव हो सकता है।

PHOTO GEMINI AI

Related Articles

Back to top button