Main Slideन्यूज़ निबंध

उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्री की मुलाकात: चार धाम प्रसाद और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ उत्पादों का आदान-प्रदान

देहरादून,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करते हुए, मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को चार धाम का प्रसाद और उत्तराखंड के प्रतिष्ठित अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” के स्थानीय उत्पाद भेंट किए।

दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण रही, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड और हरियाणा के साझा हितों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाना और विकास के नए रास्ते तलाशना था।

Related Articles

Back to top button