Main Slideबॉलीवुड बॉक्स

New Look Salman Khan: लगान के 25 साल पूरे आमिर खान की फिल्म के जश्न में सलमान के नए लुक ने बटोरीं सुर्खियां

New Look Salman Khan मुंबई,भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई आमिर खान की आइकॉनिक फिल्म ‘लगान’ ने अपनी रिलीज के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक और खास मौके पर मायानगरी मुंबई में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा सुपरस्टार सलमान खान के नए लुक की हो रही है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सलमान खान हमेशा अपने प्रोजेक्ट्स और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से जहां उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा हो रही थी, वहीं अब उन्होंने अपना लुक भी पूरी तरह बदल लिया है। ‘लगान’ के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में भाईजान फुल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे। इस दौरान उनकी बियर्ड(दाढ़ी) और हेयरस्टाइल दोनों का बदला हुआ अंदाज प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस इवेंट में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान भी नजर आईं और इन दोनों सितारों को एक साथ देखकर प्रशंसक काफी उत्साहित दिखे।

इस खास शाम को और भी यादगार बनाने के लिए फिल्म के मुख्य अभिनेता और निर्माता आमिर खान अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। हालांकि, इवेंट में आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचे, जिसने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस समारोह में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव, उनके बेटे आजाद और परिवार के अन्य सदस्य भी इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाने के लिए एक साथ नजर आए।

गौरतलब है कि आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लगान’ 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए, बल्कि ऑस्कर (एकेडमी अवार्ड्स) में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में नामांकित होकर वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा को एक नई और मजबूत पहचान दिलाई थी। 25 साल बाद आयोजित हुए इस रीयूनियन ने एक बार फिर पुराने दौर की यादों को ताजा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button