Main Slideन्यूज़ निबंध

Pithoragarh जौलजीबी मेला: नाराज विधायक हरीश धामी ने सीएम धामी के जाते ही किया हंगामा और अधिकारियों को दी गालियां

जौलजीबी मेला: पिथौरागढ़, ऐतिहासिक जलजीवी मेला उत्तराखंड के सीमांत जनपद में कई सालों से लगता आ रहा है इस मेले के उद्घाटन समारोह में उस वक्त हंगामा हो गया जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से मेले का आगाज किया और घोषणाएं करने के बाद वह वहां से निकल गए लेकिन फिर इसके बाद मंच पर बेहद नाटक की अंदाज में एक हंगामा शुरू हो गया स्थानीय कांग्रेस विधायक हरीश धामी की नाराजगी थी कि स्थानीय विधायक को इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने बोलने का वक्त नहीं दिया और बोलते वक्त उनका माइक बंद कर दिया गया इससे नाराज होकर विधायक ने न सिर्फ माइक फेंका बल्कि पोडियम को भी उखाड़ कर फेंक दिया और साउंड सिस्टम वाले के ऊपर माइक फेंक कर मारा और साथ ही मंच से नीचे उतरकर कुर्सियां भी फेंकी और ताबड़तोड़ गलियां बक कर अपना गुस्सा जाहिर किया

जौलजीबी मेला हंगामा

जौलजीबी मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथो हुआ और इस शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 102.72 करोड रुपए की विकास की योजनाओं की सौगात इलाके को दी मालूम हो कि भारत नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदियों के संगम स्थल पर आयोजित होने वाला यह मेला अपनी व्यापारिक और संस्कृतिक धरोहर की पहचान के लिए कई सालों से जाना जाता है मेले में इस बार तिब्बती सामान की दुकान की भी लगने की उम्मीद को लेकर इलाके में खासा उत्साह बना हुआ था लेकिन हुआ यह की कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक हरीश धामी को मंच से भाषण करने का मौका नहीं मिला उनका आरोप था कि वह अपनी कुछ बातें स्थानीय लोगों से कहना चाहते हैं और अपनी बारी ना आने पर यह विवाद शुरू हो गया विधायक मंच पर पहुंचे और संबोधित करने लगे लेकिन इसी बीच न जाने किस कारणवश उनका माइक बंद हो गया या बंद कर दिया गया इससे बौखलाई विधायक ने मंच पर से ही अधिकारियों के साथ में की की बहस करनी शुरू कर दी और देखते ही देखते आयोजन स्थल पर एक नाटकीय ड्रामा शुरू हो गया इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक ने गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है कि इलाके के स्थानीय विधायक को अपनी ही विधानसभा में एक बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा है उन्होंने अधिकारियों की कर शैली पर सवाल उठाते हुए जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि उनसे उनका अधिकार छिन गया है विधायक ने पूर्व में की गई घोषणाओं के पूरा नहीं होने का मुद्दा भी उठाया हरीश धामी का कहना था कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से विकास के कार्यों और पहले की गई घोषणाओं की धरातल पर उतरने की प्रतीक्षा कर रही है लेकिन इस पर कोई अमल सरकार द्वारा नहीं किया गया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके बोलने से पहले ही चले गए और ना ही क्षेत्र की बातों पर और ना ही उनकी बातों पर कोई ध्यान दिया गया

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी चुनौती

विधायक ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो धारचुला चुनाव विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने आए या पार्टी अगर मुझे इजाजत देगी तो जहां से भी पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ेंगे मुझे वहां पर टिकट दिया जाए मैं मुकाबला करने के लिए तैयार हूं मुख्यमंत्री धामी को भ्रष्टाचार की पोल खोले जाने का डर है इसलिए उन्होंने मुझे मंच से बोलने का मौका नहीं दिया

फोटो -सोशल मीडिया

Related Articles

Back to top button