Main Slideन्यूज़ निबंध

Prem chandra  Agrwal : पूर्व मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के विभागों का जिम्मा संभालेंगे सीएम धामी 

Prem chandra  Agrwal : वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा  राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है. राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस बावत आदेश जारी कर दिया  है. जिसमें लिखा है कि प्रेमचंद अग्रवाल को आवंटित विभाग सीएम धामी के पास रहेंगे. अब सीएम धामी अतिरिक्त प्रभार के रूप में वित्त विभाग देखेंगे.

मालूम हो कि बीते रोज धामी कैबिनेट में मंत्री रहे प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था  इस कारण  धामी कैबिनेट में एक और मंत्री पद खाली हो गया था . प्रेमचंद अग्रवाल के पास धामी कैबिनेट में वित्त मंत्री के साथ ही संसदीय कार्यमंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी थी. अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सीएम धामी  इन विभागों को संभालेंगे.

पता हो कि पिछले  दिनों प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान दिए विवादित बयान दिया था. जिसके बाद से ही प्रदेश की सियासत सुलग उठी थी . विवादित बयान के बाद से ही विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी के साथ ही धामी सरकार पर भी  हमलावर हो गई. राज्य  में विरोध की आवाजें उठने लगी.इस पूरे मामले को जहां विपक्षी दल के साथ ही दूसरे राजनीतिक संगठनों ने इस मुद्दे पर मुखरता से हल्ला बोला. प्रदेशभर में इसे लेकर प्रदर्शन हुये. जिससे बीजेपी बैकफुट पर दिखाई दी. जिसके बाद आज उन्होंने भावुक होकर इस्तीफा दिया. प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद वित्त  ही  दूसरे विभाग भी खाली हो गये थे अब इन सभी विभागों का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री  धामी ने लिया है,इसके साथ ही खबर ये भी है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार भी हो सकता है। 

Related Articles

Back to top button