Main Slideन्यूज़ निबंधबॉलीवुड बॉक्स

Sadhvi या Glam Queen? गोवा की छुट्टियों में दिखा ममता कुलकर्णी का बोल्ड अवतार, ‘नकली साध्वी’ कह रहे हैं लोग

ममता के इस अचानक बदलाव को देख सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं

Mamta Kulkarni Goa Vacation : पूरी दुनिया दंग रह गई थी। उन्होंने दावा किया था कि वह अब अध्यात्म की राह पर हैं। लेकिन हाल ही में आई उनकी गोवा वेकेशन की तस्वीरों ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।

Mamta Kulkarni Goa Vacation साध्वी का चोला छोड़ फिर दिखीं पुराने अंदाज में

महाकुंभ के दौरान भगवा चोले में नजर आने वाली ममता अब गोवा के बीच पर अपनी ‘गर्ल गैंग’ के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में ममता साध्वी के भेष में नहीं, बल्कि अपने पुराने ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया है।

लाफ्टर शेफ से गोवा ट्रिप तक का सफर

हाल ही में ममता कुलकर्णी को टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ’में बतौर गेस्ट देखा गया था, जहाँ उन्होंने अपनी उपस्थिति से सबको चौंका दिया था। अब उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर गोवा ट्रिप की झलकियां साझा की हैं। वीडियो में वह मोबाइल से अपनी फ्रेंड्स को इंट्रोड्यूस करती और ट्रिप को एन्जॉय करती दिख रही हैं।

यूजर्स के निशाने पर एक्ट्रेस: “ये तो नकली साध्वी निकली”

ममता के इस अचानक बदलाव को देख सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

  • एक यूजर ने लिखा, “ये तो नकली साध्वी निकली, बस दिखावा था।”
  • वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “आखिरकार बैक टू ट्रैक, ग्लैमर ही इनकी पहचान है।”

ममता कुलकर्णी, जिन्हें 90 के दशक की सबसे बोल्ड और विवादित अभिनेत्रियों में गिना जाता था, एक बार फिर अपने विरोधाभासी बयानों और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा का केंद्र बन गई हैं।

Read Also – बीमारी को दी मात! सलीम खान की सार्वजनिक वापसी ने जीता प्रशंसकों का दिल; बेटों के साथ ईद पर दिखे ‘गैलेक्सी’ के सुल्तान

Related Articles

Back to top button