Main Slideन्यूज़ निबंध

राजनाथ सिंह बोले-“धामी सिर्फ धाकड़ ही नहीं,धुरंधर भी हैं”4 साल की उपलब्धियां गिनाईं

वाइब्रेंट विलेज योजना और होमस्टे के जरिए रिवर्स पलायन

राजनाथ सिंह हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यकाल के सफल 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज (MB Inter College) में आयोजित इस विशाल जनसभा में रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली की जमकर तारीफ की और उन्हें विकास का ‘धुरंधर’ करार दिया।

राजनाथ सिंहधामी सरकार के 4 साल: विकास और कड़े फैसलों का दौर

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि अब विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रही है। उन्होंने विशेष रूप से धामी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख किया:

  • यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC): उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने सामाजिक न्याय के लिए इसे लागू किया।
  • नकल विरोधी कानून: युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ रोकने के लिए देश का सबसे सख्त कानून।
  • अतिक्रमण पर प्रहार: अवैध घुसपैठ और लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए हजारों एकड़ जमीन मुक्त कराई गई।
  • आर्थिक प्रगति: राज्य की जीडीपी (GDP) में उछाल और प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि विकास की कहानी कह रही है।

“धाकड़ से अब धुरंधर बन चुके हैं धामी”

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा, “मैंने पहले उन्हें धाकड़ कहा था, लेकिन अब उनकी कार्यशैली देख कर कह सकता हूँ कि धामी धुरंधर बन चुके हैं।” उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ भ्रष्टाचार पर प्रहार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने राज्य में युवाओं का विश्वास जीता है।

रिवर्स पलायन और ‘पहाड़ की जवानी’ पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र पर चल रहा है। उन्होंने वाइब्रेंट विलेज योजना और होमस्टे के जरिए रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि “पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी” अब प्रदेश के विकास के ही काम आ रही है।

PHOTO -DIPR

READ ALSO – भरत सिंह चौधरी : शपथ ग्रहण की शान, देवभूमि का सम्मान,धामी कैबिनेट के नए मंत्री

Related Articles

Back to top button