Main Slideन्यूज़ निबंध

2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए उत्तराखंड में संकल्प कांवड़ यात्रा, खेल मंत्री रेखा आर्या ने हर की पैड़ी से उठाया गंगाजल

हरिद्वार/रायवाला,भारत को साल 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिले, इस राष्ट्रीय संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने संकल्प कांवड़ यात्रा का आयोजन किया है। इस विशेष धार्मिक और खेल प्रोत्साहन यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी से सुबह 7 बजे किया गया।

हर की पैड़ी पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देश में ओलंपिक 2036 की सफल मेजबानी के लिए पवित्र गंगाजल उठाया।

खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों का भारी उत्साह

हरिद्वार से आरंभ हुई यह यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रायवाला पहुंची। यात्रा में सैकड़ों महिला खिलाड़ी, एथलीट, युवा और स्थानीय नागरिक पूर्ण उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे कांवड़ मार्ग पर हर-हर महादेव और भारत माता की जय के नारों की गूंज देखने को मिली।

ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक से होगा समापन

कांवड़ यात्रा का मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। इस संकल्प कांवड़ यात्रा का समापन ऋषिकेश के ऐतिहासिक वीरभद्र मंदिर में होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक कर भारत में ओलंपिक खेलों के आयोजन और भारतीय एथलीटों की सफलता के लिए प्रार्थना करेंगी।

Related Articles

Back to top button