Main Slideन्यूज़ निबंध

सीएम धामी को स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी ने 51Lakh Relief Fund का योगदान दिया

51Lakh Relief Fund:उत्तरकाशी जिले के धारली एवं हर्षिल में आई आपदा में जनता को राहत पहुंचाने के लिए समाज के कई लोग आगे आए हैं इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹51 लाख की धनराशि का योगदान दिया गया।

मुख्यमंत्री ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा यह सहयोग सराहनीय है।

Related Articles

Back to top button