Main Slideन्यूज़ निबंध

Transgender Guddan-किन्नरों के प्रति समाज की सोच में बदलाव की जरुरत

Transgender Guddan : जिन्हे भगवान श्री कृष्ण का वरदान है, जिनका आशीर्वाद लोगो के जीवन के लिए आशीर्वाद से काम नहीं है, जिनके बिना हमारी छोटी लेकर बड़ी खुशियाँ अधूरी होती है शादी हो या हमारे बच्चों के जन्म के समय ख़ुशी के गीत गाकर हमें आशीर्वाद देने वाले किंनर समाज सदियों से हमारे समाज का अहम हिस्सा है लेकिन फिर भी समाज मे उन्हें वो जगह नहीं मिल सकी है जिनके वो हक़दार है लेकिन केंद्र सरकार और उत्तरप्रदेश प्रदेश सरकार ने उन्हें मुख्य धारा मे जोड़ने के लिए किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया है जिससे उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा सके वही सरकार के इस प्रयास मे कंधे से कन्धा मिलाकर किंनर समाज के कुछ जागरूक लोग काम कर रहे है जिसमे लखनऊ के डालिगंज मे रहने वाली किन्नर समाज की गुरु गुड्डन किन्नर है,जो किन्नरों के जीवन स्तर मे सुधार करने के लिए काम कर रही है

Transgender Guddan किन्नर समाज को बदनाम करने वाले लोगो की पहचान की जाए

गुड्डन किन्नर ने सरकार से मांग किया है बोर्ड मे ऐसे सदस्यो का चयन किया जाए जो सही ट्रांसजेंडर समाज की पहचान कर उन्हें ट्रांसजेंडर कार्ड बनाये जिससे किन्नर समाज को बदनाम करने वाले लोगो की पहचान की जाए जो समाज मे उनके नाम पर अनैतिक काम करते है उन्होंने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया की किन्नरों को सक्षम बनाने के लिए अर्ध सम्पूर्णनाम फाउंडेशन की स्थापना की है जिसके माध्यम से किन्नरों को अपने पैरो पर खड़ा करने के लिए एक मिशन के तौर पर काम करी है जिसमे वो किन्नरों को शिक्षा और तकनिकी शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रही है यही नहीं अपने परिवार से ठुकाराई गई बहुत से ट्रांसजेंडर को भी शरण दिया है और उनके अंदर आत्मविश्वास को जगाकर प्रेरित कर रही है और उनकी सभी जिम्मेदारियों को उठा रही है यहाँ तक अगर कोई किन्नर पढ़ाना चाहती है या कुछ तकनिकी शिक्षा हासिल करना चाहती है वो एक अभिभावक के रूप मे पूरी मदद करती है फाउंडेशन के माध्यम से वो सिर्फ किन्नर समाज की मदद नहीं करती है बल्कि समाज मे उन आम लोगो की भी मदद करती है जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और निर्धन कन्याओ के विवाह के लिए मदद करती है उनकी चौखट से कोई खाली नहीं जाता है

फाउंडेशन ने समाज की सोच को बदलने का जो बीड़ा उठाया है चाहे पर्यवाराण संरक्षण , जल संरक्षण और शिक्षा के प्रति जागरूक करना हो उसमे समाज के सामाजिक संस्था मिलकर काम कर रही है जिसमे माइंड मेकर्स, मीडिया बॉक्स इंडिया डॉट कॉम, ट्वीट फाउंडेशन एकसो हेल्थ और ए.एस.एफ जैसी संस्था और उनके सैकड़ो कार्यकर्त्ता काम कर रहे है उनके इस सराहनीय प्रयास को मीडिया बॉक्स इंडिया. कॉम की पूरी टीम दिल से सलाम करती है
रिपोर्ट विशाल रमेश

Related Articles

Back to top button