Main Slideन्यूज़ निबंध

ऊ अंटावा गर्ल सामंथा नैनीताल में शूटिंग के दौरान हुई घायल

नैनीताल,पुष्पा फिल्म से रातोंरात मशहूर हुई ऊ अंटावा गर्ल अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी एक शूटिंग के दौरान नैनीताल में घायल हो गई हैं इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर देते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं मालूम हो कि ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बन रही एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज शूटिंग के दौरान घायल हो गयीं हैं। यहां हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन सीटाडेल की शूटिंग चल रही थी।

वेब सीरीज में अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिए सामंथा खुद एक्शन सीन दे रहीं थी जिस दौरान उन्हें चोट आ गई है। सीटाडेल मशहूर रुसो ब्रदर्स की तरफ से बनाई जाने वाली हॉलीवुड की एक मकबूल और सफलतम वेब सीरीज रही है।

इस वेब सीरीज का हिंदी वर्जन बनाया जा रहा है जिसकी शूटिंग नैनीताल में चल रही है इस शूटिंग में 3 मार्च को वरुण धवन भी आने वाले हैं इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचर्ड मैडेन भी मुख्य भूमिका में है दिसंबर तक सीरीज के रिलीज होने की संभावना बताई जा रही है।

नैनीताल में सात ताल के करीब यह शूटिंग चल रही थी जिसमें सामंथा के हाथ में चोट और खरोच के निशान उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिक्चर्स जो कि उन्होंने खुद शेयर किया है देखे जा सकते हैं।

Photo Credit -Social media

Related Articles

Back to top button